गुड़गांव, फरवरी 26 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। सुशांत लोक निवासी एक कारोबारी ने अपने पुराने दोस्त पर करीब ढाई करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगाया है। आरोपी ने शेयर बाजार में निवेश करने पर 20 से 30 प्रतिशत तक मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने सेक्टर-29 थाने में मामला दर्ज कराया है। सुशांतलोक फेज-एक निवासी सयम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2011-12 में उनकी मुलाकात दाविंद्र वर्मा निवासी सेक्टर-43 से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। दाविंद्र पहले एक आयुर्वेदिक कंपनी में काम करता था। उसने उड़ान नाम से अपनी एक हेल्थ प्रोडक्ट कंपनी भी बनाई थी। वर्ष 2022 में दाविंद्र ने सयम को बताया कि उसने आयुर्वेद का काम बंद कर अब शेयर मार्केट में निवेश का काम शुरू कर दिया है। उसने सयम को विश्वास दिलाया कि अगर ...