कानपुर, जून 13 -- चकेरी। बर्रा में एक युवक ने एक फर्म पर निवेश के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत की है। कानपुर देहात के रूरा निवासी प्रशांत कुमार पांडेय ने बताया कि वह पहले फर्म में नौकरी करता था। बाद में उन्हें निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा दिया गया, जिस पर लालच में आकर उन्होंने करीब दो लाख रुपये निवेश कर दिए। बाद में मुनाफा न मिलने पर शिकायत की तो फर्म के मालिक ने टरकाना शुरू कर दिया। बाद में दबाव बनाने पर 50 हजार रुपये लौटा दिए, लेकिन बाकी रकम मांगने पर धमकाया जा रहा है। पीड़ित ने आरोपित पर कार्रवाई के लिए पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई है। वहीं, बर्रा थानाप्रभारी रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हि...