अमरोहा, अक्टूबर 4 -- जोया। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पांयती में रहमत अली का परिवार रहता है। रहमत अली एक कंपनी में ठेकेदारी का काम करते हैं। पीड़ित ने बताया कि 30 सितंबर को उन्हें अंजान नंबर से काल आया था। काल करने वाले ने अपना नाम पंकज बताया। कहा था कि वह एक ट्रेडर्स कंपनी का प्रतिनिधि है तथा पैसे निवेश करने को कहा। इसके लिए पंकज ने लिंक भी भेजा। झांसे में आकर रहमत अली ने पहले 43 हजार 500 रुपए उसके खाते में जमा कर दिए। इसके बाद दो अक्तूबर को उनसे फिर 4500 रुपये और जमा कराए गए। बाद में जब ठग ने और रकम डालने की बात कही तो रहमत अली को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और बैंक से संपर्क कर खाते पर रोक लगवाई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...