अयोध्या, जून 7 -- अयोध्या, संवाददाता। साइबर अपराध के शिकार हुए एक व्यक्ति को बड़ी राहत देते हुए साइबर क्राइम थाना की टीम ने निवेश के नाम पर ठगी गई 10,18,873 रुपये की धनराशि वापस करा दी। थाना साइबर क्राइम द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नोडल अधिकारी साइबर क्राइम तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के नेतृत्व में साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। आबकारी गोदाम के पास रहने वाले कृष्ण कुमार सिंह ने अपने साथ व्हाट्सएप नम्बर पर आए इनवेस्ट प्लान को लेकर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया था। यह भी पढ़ें- पुलिस ने निवेश के नाम पर ठगे गए 10 लाख रुपये कराए वापस जिसमें उनके साथ 15,69,000 रुपये का फ्राड हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम थाना...