फरीदाबाद, मार्च 18 -- फरीदाबाद। फरीदाबाद में आईपीओ में निवेश के नाम पर 30.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में पहले भी दो आरोपी पकड़े जा चुके हैं। सेक्टर-49 निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी कि वह इंस्टाग्राम के जरिए एक व्हॉट्सएप ग्रुप से जुड़ा। वहां उसे शेयर बाजार में निवेश कर ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। आरोपियों ने उसे एक एप डाउनलोड कर आईपीओ में निवेश करने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 30.50 लाख रुपये जमा कर दिए, लेकिन बाद में पैसे नहीं निकले। जांच में सामने आया कि आरोपी हरेंद्र गुर्जर ने खाता लेकर आगे ठगों को दिया था। पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है और मामले की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.