गाज़ियाबाद, जून 29 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। राजनगर एक्सटेंशन में बहुमंजिला आवासीय परियोजनाओं में निवेश के नाम पर 1.15 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर नंदग्राम थाना पुलिस ने बिल्डर, सेल्स हेड, कंपनी के तीन कर्मचारियों और दो महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। केडीपी ग्रैंड सवाना सोसाइटी निवासी अर्पित त्यागी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह राइट अर्थ इंफ्रा कंपनी के मालिक वरुण मक्कड़ और सेल्स हेड नितिन शर्मा उर्फ दीपक शर्मा को पहले से जानते थे। नवंबर 2025 में कंपनी की ओर से राजनगर एक्सटेंशन स्थित प्रस्तावित आवासीय परियोजनाओं एलीट होम्स और मक्कड़ प्रथम में प्री-लांच ऑफर के तहत फ्लैट बुक कराने का प्रस्ताव दिया गया। आरोप है कि कंपनी के अधिकारियों ने छह माह में फ्लैट की कीमत बढ़ने और प्रथ...