अलीगढ़, अप्रैल 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के एक प्रोफेसर से पूर्व छात्र ने निवेश के नाम पर एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोप है कि आरोपी छात्र फोन आदि बंद करके अलीगढ़ छोड़कर फरार हो गया है। मामले में एसएसपी के आदेश पर पूर्व छात्र के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एएमयू के प्रो. मासूम रजा ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें कहा था कि जुनैद अहमद ने साल 2019 में एएमयू से पीएचडी (डॉक्टरेट) की है। इनके भाई भी एएमयू में असिस्टेट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं और क्वार्सी क्षेत्र में अस्पताल भी चला रहे हैं। इनकी बहन का भी क्वार्सी क्षेत्र में हॉस्पिटल है। जुनैद एएमयू छात्र होने के साथ कई व्यापारिक गतिविधियों में शामिल थे। जैसे साईना इन्वेस्टमेंट, साईना होलीडेस, सेहला फरमा, ...