प्रयागराज, जून 10 -- प्रयागराज, संवाददाता। मुंडेरा निवासी अजय कुमार कुशवाहा ने प्रॉपर्टी में पैसा लगाने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि सिविल लाइंस निवासी नीरज गुप्ता 2021 में उनके और बेटे प्रतीक कुशवाहा तथा बेटी प्रगति कुशवाहा के संपर्क में आया था। आरोप है कि उसने प्रॉपर्टी में निवेश कराने का लालच देकर उनसे करीब आठ लाख रुपये लिया। काफी समय बीत जाने के बाद भी रुपये वापस नहीं किया। मांगने पर गालीगलौज करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...