लखनऊ, अक्टूबर 6 -- ग्रीन हाईड्रोजन, सेमी कंडक्टर तथा इलेक्ट्रानिक्स में निवेश की संभावनाएं तलाशने राज्य सरकार का प्रतिनिधि मंडल 19 अक्तूबर को जापान रवाना होगा। चार दिवसीय दौरे पर यह दल जापान के यामानाशी प्रांत का दौरा करेगा। उन निवेशकों के साथ बैठकें होंगी, जो पिछले दिनों लखनऊ का दौरा कर चुके हैं।इस दौरान ग्रीन हाइड्रोजन, इलेक्ट्रानिक्स तथा ग्लोबल कैपेबिलटी केंद्र में निवेश पर करार किए जा सकते हैं। इससे पहले अगस्त में जापान के 200 निवेशकों ने दिल्ली, आगरा तथा लखनऊ का दौरा किया था। लखनऊ में कई दौर की बैठकों के दौरान निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की गई थी। अभी हाल ही में जापानी दल ने नोएडा और लखनऊ का दौरा कर प्रदेश के औद्योगिक ढांचे को देखा था। नोएडा में विकसित की जा रही जापानी सिटी का भी दौरा किया था। लखनऊ और अन्य तीन जिलों में भूमि, हवाई तथ...