गंगापार, जनवरी 28 -- इलाके के एक युवक को फेसबुक और व्हाट्सएप में मैसेज कर एक ठग ने अपने को शेयर बाजार का जानकार बता कर रुपये को कई गुना करने का झांसा देकर कई बार में एक लाख से ज्यादा ठग लिया। पीड़ित युवक ने मामले की लिखित शिकायत घूरपुर पुलिस से की है। घूरपुर थाना क्षेत्र के सारीपुर गांव निवासी विवेक कुमार द्विवेदी उर्फ गुड्डू पुत्र सच्चिदानंद द्विवेदी को विगत दिनों फेसबुक और व्हाट्सएप पर एक व्यक्ति ने मैसेज करके अपने आप को शेयर बाजार का जानकार बताते हुए कहा कि वह यदि रुपये लगाएं तो वह उनके रुपये को कई गुना करके उसे फायदा दे सकता है। उक्त व्यक्ति के झांसे में आकर विवेक ने पहले दस हजार उसके बताते हुए खाते में डाला उसके बाद उसने उक्त व्यक्ति ने उनके खाते में बारह हजार वापस कर दिया। अगले दिन बीस हजार लगाया तो अगले दिन भी उन्हें बढ़ कर ही पैसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.