लखनऊ, जून 1 -- लखनऊ,संवाददाता। शेयर व आईपीओ ट्रेडिंग में निवेश पर 300 प्रतिशत के लाभ का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 43 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने सोमवार को अलीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।अलीगंज के चंद्रलोक कॉलोनी स्थित ऐमन अपार्टमेंट निवासी अभिषेक भारती ने बताया कि कुछ समय पहले बी-7 इंवेस्टमेंट स्ट्रेटजी डिस्कशन नाम के व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ा गया। करीब डेढ़ माह बाद ए-17 वर्मा इंवेस्टमेंट क्लब इंटर्नशिप टीम ग्रुप में शामिल किया गया। दोनों ग्रुप में एडमिन जयेश वर्मा थे। ग्रुप पर शेयर बाजार और निवेश संबंधी बात की गई। पीड़ित अभिषेक ने कई खातों में रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद गोल्डलाइन-पी आईपीओ में निवेश पर 300 प्रतिशत का लाभ बताया गया। 43 लाख के निवेश पर मुनाफा देख पीड़ित ने विड्राल का प्रयास किया तो 15 प्रतिशत इनकम टैक्स ...