बलरामपुर, मार्च 20 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें मूंगफली के दानों के जरिए 'निवेश योजना' समझाकर एक स्वर्णकार को लाखों रुपये और सोने से हाथ धोना पड़ा। आरोप है कि ठगों ने नशीला पदार्थ मिलाकर मूंगफली खिलाई और फिर किस्तों में करीब 13.90 लाख रुपये तथा लगभग 28 ग्राम सोना हड़प लिया। चूल्हाभारी निवासी दुर्गेश कुमार सोनी, जो जुआथान श्रीनगर में ज्वेलर्स की दुकान चलाते हैं, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 फरवरी को कालीथान चौराहे के पास उनकी मुलाकात कुछ लोगों से हुई। आरोपियों ने कम समय में अधिक मुनाफा दिलाने का भरोसा दिलाते हुए उन्हें अपने झांसे में लिया। बाद में दुकान पर पहुंचकर उन्होंने मूंगफली के जरिए कथित निवेश का तरीका समझाया और वही मूंगफली खाने को दी। पीड़ित का कहना है कि मूंगफली खाने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.