फरीदाबाद, मार्च 21 -- फरीदाबाद, संवाददाता। आईपीओ में निवेश के नाम पर 20 लाख 41 हजार रुपये की ठगी के मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विजय सिंह निवासी इराच जिला झांसी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सेक्टर-43 निवासी एक महिला को ठगों ने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर निवेश पर भारी मुनाफे का लालच दिया। इसके बाद एक मोबाइल एप डाउनलोड कराकर उसका खाता खुलवाया गया और विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से उससे 20 लाख 41 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए गए।जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी विजय सिंह ने अपना बैंक खाता ठगों को उपलब्ध कराया था, जिसमें 14 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.