नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। शाहदरा साइबर पुलिस ने महिला चिकित्सक से 22.7 लाख रुपये ठगने वाले दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के हिसार निवासी 22 वर्षीय समीर और 22 वर्षीय देव सिंह के रूप में हुई है। उनके पास से दो मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड भी बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया पर खुद को विशेषज्ञ ट्रेडर बताकर लोगों को निवेश का लालच देकर ठगते थे। शाहदरा जिला डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि शिकायत 13 नवंबर को दर्ज की गई थी। आरोपियों ने 22.7 लाख की रकम ठगने के बाद ऐप पर पीड़िता को ब्लॉक कर दिया। जांच में ट्रांजैक्शन ट्रेल से पता चला कि रकम बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एक खाते में गई थी, जिसका खाता धारक समीर था। कॉल डिटेल रिकॉर्ड से अन्य संदिग्ध नंबर भी सामने आए। पुलिस 10 नवंबर को ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.