निवेश और वेरिफिकेशन के नाम पर 4.61 लाख ठगे
फतेहपुर, जुलाई 16 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र के बरकतपुर निवासी किसान के साथ साइबर अपराधियों ने ठगी करते हुए उन्हें 4.61 लाख रुपए की चपत लगा दी। पीड़ित बलराज सिंह ने बताया कि बीते साल 23 मई को अज्ञात नंबरों से सामान्य फोन कॉल्स और व्हाट्सएप के जरिए उनसे लगातार संपर्क किया गया। जालसाजों ने शातिर तरीके से अपने विश्वास में लिया। शुरुआत में उन्हें एक लुभावनी योजना के तहत निवेश का लालच दिया। जिससे वे ज्यादा मुनाफे की उम्मीद में आ गए। इसके बाद शातिर जालसाजों ने पीड़ित के बैंक खाते को ब्लॉक होने से बचाने या अपडेट करने का स्वांग रचा। उन्होंने अकाउंट वेरिफिकेशन और तत्काल अपडेट के नाम पर झांसा देते हुए पीड़ित से लगातार कई ट्रांजैक्शन के माध्यम से कुल 4.61 लाख रुपए अलग-अलग संदिग्ध बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए। यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में निवेश का झ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.