नई दिल्ली, मार्च 1 -- ग्लोबली टेंशन की वजह से सोमवार को भारतीय शेयर बाजार पर निवेशकों की नजर रहेगी। इस माहौल के बीच सरकारी कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड के शेयर भी फोकस में रहने वाले हैं। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि गेल से जुड़ी दो बड़ी खबरें हैं। एक खबर निवेश की है तो दूसरी कंपनी के मैनेजमेंट से जुड़ी है। आइए डिटेल जान लेते हैं।मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव ऊर्जा क्षेत्र के अनुभवी कार्यकारी दीपक गुप्ता ने गेल (इंडिया) लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का पद संभाल लिया है। कंपनी ने बयान में कहा कि दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियर गुप्ता को इस क्षेत्र का व्यापक अनुभव है। फरवरी 2022 से वे GAIL में निदेशक (प्रोजेक्ट्स) के रूप में कार्यरत हैं और प्राकृतिक गैस व एलपीजी पाइपलाइन, गैस प्रोसेसिंग यूनिट, एससीएडीए तथा ग्रीन ए...