प्रयागराज, जून 14 -- प्रयागराज, संवाददाता। साइबर शातिरों ने निवेश और सोसाइटी में प्रवेश कार्ड बनवाने के नाम पर दो लोगों से एक लाख 54 हजार की ठगी कर ली। दोनों पीड़ितों ने संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजरूपपुर निवासी रचित गुप्ता ने थाना धूमनगंज में मुकदमा दर्ज कराया है कि हाउसिंग डॉट कॉम पर पंजीकृत लखनऊ स्थित एक सोसाइटी के मैनेजर सोमिल गुप्ता और फ्लैट मालिक एंथनी श्रीजीत ने सोसाइटी में प्रवेश कार्ड बनवाने के नाम पर उनसे विभिन्न यूपीआई खातों में 86,686 रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में उन्हें ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।कीडगंज निवासी मधुरानी गर्ग ने पुलिस आयुक्त से शिकायत कर आरोप लगाया कि उनके बेटे के परिचित आदित्य गुप्ता और अभिषेक श्रीवास्तव ने अधिक मुनाफे का झांसा देकर उनसे और बेटे से 6...