ललितपुर, जून 28 -- ललितपुर,संवाददाता। सेन्ट्रल रजिस्ट्रार के निर्देश पर लिक्विडेटर बने संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता मेरठ तक निवेशकों के आवेदन पहुंचाने के लिए जनपद पुलिस आगे आई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद के सभी थानों और चौकियों की पुलिस गांव-गांव निवेशकों को इसके लिए जागरुक करके आवेदन फार्म भरवाने संग निर्धारित पते पर भिजवा रही है। मल्टीस्टेट कोआपरेटिव सोसाइटी एलयूसीसी के मामले में बीते दिनों सेंट्रल रजिस्ट्रार आफ कोआपरेटिव सोसाइटी ने संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता मेरठ को लिक्विडेटर नियुक्त किया था। इसके बाद यह जिम्मेदारी मिलते ही लिक्विडेटर ने निवेशकों को निवेश संबंधी प्रपत्रों सहित आवेदन करने के लिए 15 जून से 14 अगस्त तक दो माह का समय दिया है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने जनपद के अधिक से अधि...