चंदौली, जुलाई 23 -- चंदौली।कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। इसमें जिले के औद्योगिक विकास, उद्यमियों को आ रही व्यावहारिक समस्याओं और विभिन्न विभागों में लंबित मामलों की समीक्षा की गई। वहीं औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली, सड़क, जल निकासी और सुरक्षा व्यवस्था को और भी अधिक सुदृढ़ बनाने पर चर्चा हुई। इस दौरान डीएम ने निवेशकों की समस्याओं के निस्तारण और योजनाओं को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया। डीएम ने उद्यामियों को उद्योग चलाने एवं नये उद्योग की स्थापना के लिए विभागीय अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को समस्या का समाधान बिना देरी प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निवेशकों को जमीन, बिजली और अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने में किसी भी तरह की...