कन्नौज, जून 11 -- छिबरामऊ, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नगर इकाई का गठन गुरुवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यकर्ता बैठक के दौरान संपन्न हुआ। बैठक में संगठन के विस्तार और छात्र हितों के लिए संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि सरिता त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की पाठशाला है। चुनाव अधिकारी विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल शुक्ला ने नगर अध्यक्ष निवेदिता त्रिपाठी और नगर मंत्री यश प्रताप की घोषणा की। यह भी पढ़ें- सुरेश आर्य बने एबीवीपी नगर इकाई उतरौला के अध्यक्ष उन्होंने शेष कार्यकारिणी की घोषणा की जिम्मेदा...