जमुई, मई 25 -- जमुई, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में बालू घाट के संवेदक नदी में खनन की सीमाएं तोड़ रहे हैं। आलम यह है कि लंबाई, चौड़ाई और गहराई ही नहीं बल्कि नदी की सीमा भी लांघ रहे हैं। बड़ी बात यह है कि ऐसी हरकतों से खनन विभाग अनजान है। जिला प्रशासन का मौन धारण और पुलिस का संरक्षण चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला

बालू घाट संख्या 8 का मामला उलाई नदी के बालू घाट संख्या 8 का है। यह घाट सुग्गी मौजा में पड़ता है। बालू बहुत कम है। संवेदक ब्लॉक नंबर 9 लठाने से बालू का अवैध उत्खनन कर स्टॉक कर रहा है। अवैध बालू को वैध बनाने के लिए ब्लॉक 8 के घाट का चलान मिल रहा है। यह कारनामा पिछले कई दिनों से जारी है। सबसे बड़ी बात यह है कि जिस 9 नंबर ब्लॉक से बालू का उत्खनन किया जा रहा है उस घाट की निविदा हुई ही नहीं है। संवेदक के पास चालान तो है ही। ऐसे में उ...