गंगापार, मार्च 28 -- फरवरी में क्षेत्र पंचायत की ओर से टेंडर प्रक्रिया में घोर लापरवाही बरते का आरोप है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख की शिकायत पर टेंडर प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया था। अधिशाषी अभियना ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, सहायक लेखा अधिकारी, जिला विकास कार्यालय को जांच अधिकारी नामित किया गया था। जांच में अधिकारियों ने पाया कि निविदा प्रक्रिया में गड़बड़ी है। मामले में खंड विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। ब्लाक क्षेत्र में नाली, सड़क समेत करीब 32 विकास कार्यों के टेंडर पिछले महीने निकाले गए थे। यह कार्य क्षेत्र पंचायत की निधि के करीब ढाई करोड़ रुपये से होने थे। बजहा मिश्रान गांव निवासी सैदाबाद के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रमोद कुमार त्रिपाठी (बुलबुल) ने मंडलायुक्त , जिलाधिकारी व संबंधित अधिकारियों को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगात...