जमुई, मार्च 22 -- जमुई, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। जिले में बालू घाट के संवेदक नदी में खनन की सीमाएं तोड़ रहे हैं। आलम यह है कि लंबाई, चौड़ाई और गहराई ही नहीं बल्कि नदी की सीमा भी लांघ रहे हैं। बड़ी बात यह है कि ऐसी हरकतों से खनन विभाग अनजान है। जिला प्रशासन का मौन धारण और पुलिस का संरक्षण चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला किऊल नदी और उलाई नदी के कटौना - लठाने बालू घाट से जुड़ा हुआ है। उलाई नदी के अवैध बालू को वैध बनाने के लिए क्यूल नदी के घाट का चलान मिल रहा है। यह कारनामा पिछले कई महीनो से जारी है। बताया जाता है कि कटौना बालू घाट के एक घाट की निविदा करीब 8 करोड़ की है। बीते साल ही नदी से भरपूर बालू का दोहन कर लिया गया। अब वहां कुछ खास बचा नहीं है, लेकिन संवेदक के पास चालान तो है ही। ऐसे में उसने कटौना में स्टॉक प्वाइंट का लाइसेंस लेकर दूसरे घा...