मेरठ, अप्रैल 8 -- सीलिंग की कार्रवाई के दौरान व्यापारियों ने आवास एवं विकास परिषद पर गलत कार्रवाई के आरोप भी लगाए। सील किए गए भवन संख्या 12/2 के आवंटी हरबंश सलूजा ने बताया कि वे अपनी पत्नी संतोष कौर सलूजा के साथ पिछले 34 साल से इस मकान में रह रहे है। लेकिन आवास एवं परिषद ने इस पर भी कॉमर्शियल गतिविधि बताते हुए सील कर दिया है। वहीं कॉम्पलेक्स संख्या 660/6 में शर्मा कलेक्शन नाम से शॉप चलाने वाली साधना शर्मा ने दुकान पर सील नहीं लगाने के नाम पर परिषद कर्मियों पर ढाई लाख रुपये लेने का आरोप लगाया। साधना शर्मा ने कहा कि ढाई लाख रुपये लेने के बाद भी उनकी दुकान पर सील लगा दी है। इस तरह के कई मामले सीलिंग की कार्रवाई के दौरान सामने आए। हालांकि परिषद अधिकारियों ने बताया कि सील किए गए 44 भवनों को पूरी जांच के बाद ही चिह्नित किया गया था। कुछ व्यापारी...