सिमडेगा, मार्च 1 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। बीडीओ वीरेंद्र किंडो के रिटायर्ड होने पर सीओ अनूप कच्छप को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मौके पर प्रखंड कार्यालय परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग उपस्थित थी। उन्होंने अपने संबोधन में निर्वतमान बीडीओ के कार्यकलाप की चर्चा करते हुए उन्हें एक कुशल प्रशासक बताया। उन्होंने कहा कि वे अपने कार्य के प्रति काफी गंभीर रहा करते थे। उन्होंने उनके कार्यो की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर उन्होंने अनूप कच्छप को शुभकामना देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। प्रखंड प्रमुख दुतामी हेमरोम ने कहा कि बीडीओ विरेंद्र किंडो एक कुशल प्रशासक के रुप में अपनी छाप छोड़ी है। जिसे प्रखंड वासी कभी भुला नहीं सकत...