मऊ, मई 5 -- मऊ, संवाददाता। जनपद के निवर्तमान जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के स्थानांतरण होने के बाद सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों ने भावभीनी विदाई दी। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची में जनपद के निवर्तमान जिलाधिकारी श्र्प्रवीण मिश्र का भी नाम था। उन्हें विशेष सचिव समाज कल्याण विभाग तथा अनुसूचित जाति जनजाति विभाग बनाया गया है। कार्यक्रम के दौरान जनपद स्तरीय अधिकारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना की तथा उनकी ईमानदारी, सादगी, सरल एवं सहज स्वभाव तथा सुलभ उपलब्धता की सराहना की। मुख्य विकास अधिकारी ने उनके ईमानदारी, सरल स्वभाव, सज्जनता तथा प्रशासनिक अधिकारी के रूप में उनकी संवेदनशीलता की प्रशंसा की। यह भी पढ़ें- भावुक माहौल में सीडीओ को दी गई विदाई विशेष कर महिलाओं, किन्नर समाज के लोगों, दिव्यांग एवं पीड़...