लखनऊ, अगस्त 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। नवनियुक्त कांग्रेस सचिव और यूपी कांग्रेस के सहप्रभारियों को सोमवार को उनके काम बांट दिए गए। अब्दुल हन्नान को अवध क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के मुताबिक कुणाल चौधरी को ब्रज क्षेत्र, वरुण चौधरी को प्रयागराज क्षेत्र, जगदीश चंद्र जनगिड़ को बुंदेलखंड, अभिषेक दत्त को पूर्वांचल और संजीव आर्य को पश्चिम क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...