गाज़ियाबाद, अप्रैल 1 -- गाजियाबाद, संवाददाता। राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एप्पल क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे एसबी ब्लेसिंग चैंपियन ट्रॉफी में बुधवार को मैच में निलायंस वारियर्स ने तीन विकेट से बेस्ट इलेविन को शिकस्त दी। मैच में उम्दा प्रदर्शन करने के लिए धीरज राय को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। बुधवार को खेले गए क्रिकेट मैच में टॉस जीतकर बेस्ट इलेविन पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.4 ओवर में 131 रन पर आउट हो गई। दिनेश शर्मा ने 37 रन व सनी चौहान ने 30 रन बनाए। हरिंदर ने 21 रन का योगदान दिया। धीरज राय ने 15 रन देकर चार विकेट लिए। कप्तान शेखर ने दो विकेट लिए। लक्ष्य को हासिल करने उतरी निलायंस वारियर्स ने 18.2 ओवर में सात विकेट पर 133 रन बनाकर मैच तीन विकेट से जीत लिया। शुभ मिश्रा ने 30 गेंद पर पांच चौकों व दो छक्कों की मदद से 46 रन बनाए। रजत रावल ने ...