लखनऊ, मार्च 19 -- निलमथा में बुधवार को अंडरग्राउंड केबल फाल्ट के कारण दिनभर बिजली आपूर्ति ठप रही। परेशान उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र से लेकर अधिकारियों तक सम्पर्क साधा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शाम के वक्त बिजली न आने पर घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। इससे देर रात तक बिजली गुल रही। वहीं उदयगंज में भी दिनभर बिजली गुल रही। वहीं न्यू कैंपस उपकेंद्र के मिर्जापुर में सुबह से शाम तक बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे। स्थानीय निवासी महेंद्र खंडेलवाल ने बताया कि कई बार उपकेंद्र पर फोन किया लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। भीखमपुर उपकेंद्र का 11 केवी फीडर एल्डिको ग्रीन ब्रेकडाउन हो गया। इससे करीब एक घंटे बिजली गुल रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.