हरदोई, जनवरी 30 -- पाली। कम्पोजिट विद्यालय नैरा की प्रभारी प्रधानाध्यापिका को निलंबित करने के बाद अटकी पड़ी जांच आख्या आखिरकार करीब साढ़े चार महीने बाद पूरी हो गई है। खण्ड शिक्षा अधिकारी शनिवार को आख्या बीएसए को सौपेंगे। बीएसए ने दो सितंबर को निलंबन आदेश जारी किया था। इसमें लिखा है कि खंड शिक्षा अधिकारी कछौना ने 30 अगस्त को कंपोजिट विद्यालय नैरा का निरीक्षण किया। यहाँ तैनात प्रभारी प्रधानाध्यपिका दीपिका तिवारी बिना सूचना के अनुपस्थिति मिली थीं। 30 अगस्त के हस्ताक्षर उन्होंने एक दिन पहले ही बना दिए थे। विद्यालय स्टाफ द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य के आधार पर प्रमाणित होता है कि वह विद्यालय नहीं आती हैं। बाद में आकर सभी तिथियों के हस्ताक्षर कर देती हैं। विद्यालय के कार्यालय में ताला बंद मिला। शौचालय गंदा मिला। इसमें रनिंग वाटर की सुविधा नहीं मिली। म...