संतकबीरनगर, जून 7 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। हिन्दू देवी-देवताओं (शिवलिंग) के प्रति किए गए अमर्यादित कृत्य में निलंबित शिक्षक के जनगणना का कार्य अपूर्ण होने की सूचना तहसील प्रशासन को भेजी गई है। बीईओ हैंसर बाजार ज्ञान चंद्र मिश्र ने लिखित रूप में पूरे प्रकरण से तहसीलदार धनघटा को अवगत कराया है।विदित हो कि प्राथमिक विद्यालय औराडांड़ के शिक्षक अब्दुर्रहमान का पिछले दिनों शिवलिंग के प्रति एक बेहद अमर्यादित कृत्य सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस संबंध में गोरखपुर जनपद के बेलघाट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए बीएसए संतकबीरनगर ने शिक्षक को निलंबित कर दिया था। निलंबित शिक्षक अब्दुर्रहमान जनगणना में प्रगणक भी है। उसे एचएलबी संख्या 840 आवंटित है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही विभाग का शिक्षक से कोई संपर्क नहीं हो पा...