हरदोई, जनवरी 12 -- हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विभिन्न ब्लाकों में निलंबित चल रहे शिक्षकों का ब्यौरा खंगाला जाएगा। इसके बाद उनके प्रकरणों का निस्तारण समयबद्ध होगा। मालूम हो कि बीते वर्ष हरियांवा ब्लाक के शिक्षक मुनेंद्र का 55 महीने तक निलंबित रहने का मामला सामने आया था। तब जिलाधिकारी अनुनय झा ने बीएसए से जवाब-तलब कर जांच में लेटलटीफी पर नाराजगी जताई थी। डीएम की सख्ती के बाद शिक्षक पर कार्रवाई करते हुए जांच पूरी की गई। इसी तरह कछौना ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय नैरा की प्रभारी प्रधानाध्यापिका दीपिका तिवारी के निलंबन का मामला अब चर्चा में है। सितंबर महीने के प्रथम सप्ताह में निलंबन हुआ था। आरोप लगा था कि शिक्षिका आए दिन विद्यालय में गैरहाजिर रहती हैं। बीईओ जांच करने पहुंचे तो एडवांस में हाजिरी रजिस्टर पर दस्तखत मिले। कई अन्य गंभीर आरोप ...