फतेहपुर, जनवरी 5 -- औंग। राजस्व कार्यो में वसूली के वायरल ऑडियों से निलंबित लेखपाल को क्लिन चिट मिल गई। बहाली आदेश के साथ अफसरों की जांच पर सवाल खड़े हो रहे है। लेखपाल के बचाव में एकतरफा जांच में अधिकारियों के संलिप्तता के आरोप लगना शुरु हो गए है। शिकायतकर्ता और ग्रामीणों में नाराजगी है। बिंदकी तहसील के साई गांव में तैनात लेखपाल कुलदीप सिंह पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया था। जिनको क्लीन चिट मिलने के बाद से अफसरों और जांच अधिकारियों पर नाराजगी व्याप्त है। आरोप है कि जिन बिंदुओं पर जांच होनी चाहिए थी, उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। लेखपाल के बयान पर ही आरोप सिद्ध कर दिया गया, जबकि शिकायतकर्ता के बयान तक दर्ज नहीं किया गया। बता दें कि अक्टूबर माह में लेखपाल की वसूली का ऑडियो वायरल हुआ था। जिसकी शिकायत भी समाधान दिवस में...