बस्ती, अप्रैल 13 -- बस्ती। सदर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय डिडौहा के निलंबित प्रधानाध्यापक अशोक कुमार राव में 15 दिन बाद भी विद्यालय का चार्ज नहीं दिया है। चार्ज न देने से विद्यालय का संचालन मुश्किल हो गया है। शिकायत के बाद बीएसए अनूप कुमार तिवारी ने प्रधानाध्यापक को अल्टीमेटम देते हुए नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि दो दिन में चार्ज न देने पर विद्यालय संचालन में बाधा उत्पन्न किए जाने, छात्र व विद्यालय हित को प्रभावित किए जाने का संपूर्ण दायित्व अशोक कुमार राव का होगा। विद्यालय की जांच में कमियां पाए जाने पर 18 मार्च को प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार राव को निलंबित करते हुए उन्हें सदर ब्लॉक के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय नगहरा से संबद्ध कर दिया गया है। उन्होंने विद्यालय का चार्ज नहीं दिया है। डिडौहा की सहायक अध्यापिका ने ब...