लखीमपुरखीरी, सितम्बर 30 -- मैगलगंज। दोमुंहे सांप की बरामदगी के मामले में अवैध वसूली व अन्य आरोपियों को पैसे लेकर छोड़ने के मामले में मैगलगंज थाने के निलंबित आठ पुलिसकर्मियों समेत नौ लोगों के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज किया गया। मैगलगंज थाने में की गई इस कार्रवाई में गैर विभागीय एक व्यक्ति भी शामिल है। यह मुकदमा सांप बरामदगी मामले में आरोपी बनाए गए अंकित मौर्या निवासी ग्राम बडोरा, कासिमाबाद, जिला गाजीपुर के परिजन राधा मोहन मौर्या की तहरीर पर दर्ज किया गया है। 25 सितंबर को मैगलगंज थाना क्षेत्र के रहजनिया अंडरपास के पास पुलिस टीम ने कार में सवार अंकित मौर्या, मोनू सिंह निवासी कासिमाबाद, गाजीपुर और पुष्कर सिंह उर्फ सोलर निवासी ग्राम पहाड़ीपुर, मोहम्मदाबाद, जिला मऊ को गिरफ्तार किया था। यह भी पढ़ें- अवैध वसूली में आठ पुलिसवालों समेत नौ लोगों पर क...