विशेष संवाददाता, मार्च 12 -- यूपी की राज्य सरकार ने निलंबित आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को बहाल करने का फैसला किया है। शासन के सूत्रों के मुताबिक उनकी बहाली 14 मार्च के बाद से प्रभावी मानी जाएगी। हालांकि इस बारे में नियुक्ति विभाग की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इन्वेस्ट यूपी के पूर्व सीईओ और 2006 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप में निलंबित किया गया था। उन पर सोलर कंपनी से प्रोजेक्ट मंजूरी के बदले घूस मांगने का आरोप था, जिसके बाद प्रदेश सरकार ने उन्हें 20 मार्च 2025 को उनको निलंबित कर दिया था। हाईकोर्ट ने फरवरी 2026 में इस मामले में साक्ष्य के अभाव में चार्जशीट रद्द कर दी थी। यह भी पढ़ें- आईएएस अफसर के स्पेशल सेक्रेटरी ने सचिवालय की छठी मंजिल से लगाई छलांग, वजह क्या शासन के सूत्रों के मुताबिक...