हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 22 -- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने हड़ताली राजस्व कर्मियों को निलंबन मुक्त करने का आदेश समाहर्ताओं को दिया लेकिन फिर भी संघ हड़ताल पर अड़ा है। संघ ने साफ कहा कि दो महीने से अधिक समय से हड़ताल है। लेकिन संघ की कोई मांग नहीं मानी गई। उलटा जिलों में राजस्व कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। अब विभाग की ओर से जब जिलों को निर्देश भेजा गया है कि राजस्व कर्मियों को निलंबन से मुक्त किया जाए तो समाहर्ता और उनके नीचे के अधिकारी विभागीय आदेश को मार्गदर्शन मान रहे हैं। जिलों को कहना है कि पहले ज्वाइन करें, तब निलंबन समाप्त होगा। ऐसे में संघ हड़ताल समाप्त करने की बात सोच भी नहीं सकता। दूसरी ओर विभाग की ओर से कहा गया है कि राज्य में राजस्व कर्मचारियों के निलंबन और वापसी को लेकर स्थिति अब पूरी तरह स्पष्ट हो गई है। बिहार राज...