मैनपुरी, मई 25 -- क्षेत्र के जोत विद्युत उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर बदलने में लापरवाही बरतने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुए 27 दिन बीत चुके हैं, लेकिन बिजली विभाग अब तक यहां किसी स्थायी अवर अभियंता (जेई) की तैनाती नहीं कर सका है। बीते 28 अप्रैल को पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन आशीष गोयल के निर्देश पर तत्कालीन जेई हरवीर सिंह को निलंबित कर दिया गया था। यह कार्रवाई क्षेत्र के एक उपभोक्ता द्वारा समय से ट्रांसफार्मर न बदले जाने की शिकायत के बाद हुई थी। चेयरमैन के आदेश पर कराई गई जांच में लापरवाही की पुष्टि होने पर यह कदम उठाया गया था। हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी कार्रवाई के बाद भी जोत उपकेंद्र को नया स्थायी जेई नहीं मिला है। यह भी पढ़ें- निलंबन को बीते 27 दिन, जोत उपकेंद्र को नहीं मिला स्थायी जेई वर्तमान में बेवर अरम सराय उपकेंद्र के जेई रजनीका...