सुल्तानपुर, जून 24 -- लंभुआ, संवाददाता सोमवार को लम्भुआ में झड़ियों में मतदाता फॉर्म मिलने के मामले में राजस्व अभिलेख प्रभारी(आरके) शैलेंद्र सिंह के निलंबन के विरोध में राजस्व संग्रह अमीन संघ ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और डीएम से निलंबन वापस लेने की मांग की।

संघ का ज्ञापन उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ, शाखा तहसील लम्भुआ के अध्यक्ष अमीन शैलेंद्र मणि मिश्र के नेतृत्व में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रीति जैन को देकर कहा की सोमवार को दियरा रोड हाईवे के किनारे सरकारी अभिलेख व निर्वाचन से संबंधित प्रपत्र झाड़ी में प्राप्त होने के उपरांत तहसील लम्भुआ में कार्यरत संग्रह अमीन शैलेंद्र सिंह, जो वर्तमान में अमीन पद के साथ राजस्व निरीक्षक का पद भी संभाल रहे हैं, को दोषी मानते हुए डीएम द्वारा निलंबित कर दिया गया, जो पूर्णतः गलत है। तहसी...