कौशाम्बी, मई 2 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र के पश्चिम शरावां गांव स्थित बाबा बउखर नाथ महादेव मंदिर से बुधवार की रात चोरों ने घंटा चोरी कर लिया था। घंटे का वजन दो क्विंटल से अधिक बताया गया है। यह इस मंदिर में चोरी की दूसरी घटना थी। वहां पीपल के पेड़ से लोहे की जंजीरों में बंधे कुछ छोटे घंटे भी चोरी किए गए थे। आरोप है कि घटना की जानकारी होने के बाद भी महेवाघाट थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष और हिनौता चौकी इंचार्ज एसआई रामपाल ने उच्च अधिकारियों को सूचित नहीं किया था। इसी के साथ उन्होंने मुकदमा भी नहीं पंजीकृत किया। इसी लापरवाही पर एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने उनको निलंबित कर दिया था। यह भी पढ़ें- मंदिर से घंटा चोरी मामले में प्रभारी महेवाघाट एसओ निलंबित अब कार्रवाई के बाद मंदिर की देखरेख करने वाले दिनेश सिंह की तहरीर पर एफआईआर लिखकर चोरों की तलाश शुरू...