पटना, अप्रैल 15 -- बीते नौ मार्च से हड़ताल (सामूहिक अवकाश) पर रहे अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारियों ने दावा किया है कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अब तक 47 अधिकारियों को निलंबित किया है। इसके बावजूद हड़ताल में शामिल होने वाले अधिकारियों की संख्या बढ़ी है। हड़ताली संघ ने कहा है कि अब राजस्व सेवा संवर्ग के वरीय पदों पर बैठे अधिकारी भी सामूहिक अवकाश में शामिल हो रहे हैं। साथ ही दूसरे विभागों में पदस्थापित राजस्व सेवा के अधिकारी भी आगे बढ़कर आंदोलन में भाग ले रहे हैं। राजस्व सर्वे प्रशिक्षण संस्थान के साथ ही अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी और पथ निर्माण विभाग में प्रतिनियुक्ति पर गए अधिकारी भी हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- विजय सिन्हा ने 41 सीओ को कर दिया सस्पेंड, 9 मार्च से हड़ताल कर रहे अफसरों पर ऐक्शन जिलों से एक दर्जन से अधिक अध...