जहानाबाद, मार्च 1 -- रतनी, निज संवाददाता। रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी अंचल निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार के द्वारा निलंबन के बाद भी रविवार को दाखिलखारीज एवं परिमार्जन के लिए डोंगल का प्रयोग किया गया। इस मामले में रतनी के अंचल अधिकारी नुजहत से पूछने पर बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। वहीं एसडीएम राजीव रंजन सिन्हा ने कहा कि निलंबित राजस्व कर्मचारी के निलंबन के बाद डोंगल का उपयोग गंभीर मामला है। निलंबन अवधि में उनके द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी। यदि उनके द्वारा निलंबित होने के बाद भी डोंगल के उपयोग का मामला सही पाया जाएगा तो उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। विदित हो कि रतनी अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक अमरेंद्र कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.