निलंबन के दौरान किए कामकाज का हिसाब देंगे पुलिसकर्मी
भागलपुर, अगस्त 9 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। निलंबन के दौरान लापरवाह पुलिसकर्मियों पर अब पुलिस मुख्यालय ने नकेल कसने की रणनीति तैयार की है। अक्सर देखा जाता है कि किसी मामले में निलंबित होने के बाद पुलिसकर्मी पुलिसलाइन में महज अपनी हाजिरी दर्ज कराते हैं। इसके बाद या तो गायब हो जाते हैं या फिर उसी क्षेत्र में सक्रिय हो जाते हैं, जहां से उन्हें हटाया गया था। इस तरह की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब पुलिस मुख्यालय ने कड़ा रुख अपनाया है। इसकी मॉनिटरिंग शुरू कर दी गई है। निलंबन अवधि का उद्देश्य संबंधित कर्मी को उसके कार्यक्षेत्र से दूर रखकर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना और विभागीय अनुशासन बनाए रखना होता है। निलंबित होने के बाद भी कई कर्मी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। निलंबन की अवधि के दौरान संबंधित पुलिसकर्मी की उपस्थिति व गतिविधियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.