गोड्डा, मार्च 12 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि । नगर परिषद गोड्डा में बुधवार को नई नगर सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी हो गई। डीआरडीए सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद के सभी 21 वार्ड पार्षदों और अध्यक्ष को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई। उपाध्यक्ष पद के लिए दो अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड संख्या 7 से निर्विरोध निर्वाचित पार्षद पूजा तिवारी और वार्ड संख्या 19 से पहली बार निर्वाचित पार्षद तराना खातुन ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत सभी पार्षदों ने मतदान किया। मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया, जिसमें पूजा तिवारी को कुल 13 मत प्राप्त हुए, जबकि तराना खातुन को 8 मत मिले। इस तरह बहुमत हासिल कर पूजा तिवारी नगर परिषद गोड्डा की नई उपाध्यक्ष निर्वाचित घोष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.