मुंगेर, फरवरी 12 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। हवेली खड़गपुर प्रखंड के दरियापुर टू पंचायत के पैक्स अध्यक्ष और सदस्य पदों पर निर्विरोध चुने गए प्रतिनिधियों को बुधवार को प्रमाण पत्र। निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने दिया। दरियापुर टू पंचायत से मंटू पासवान पैक्स अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उनके साथ कुल 10 सदस्य भी निर्विरोध चुने गए थे। कार्यक्रम में सभी निर्वाचित अध्यक्ष और सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। बीडीओ प्रियंका कुमारी ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पैक्स किसानों से जुड़ी एक महत्वपूर्ण संस्था है। बीडीओ ने अध्यक्ष और सदस्यों को किसानों की समस्याओं के समाधान के प्रति सजग और तत्पर रहने का निर्देश दिया। बीडीओ ने यह भी कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृष...