देवघर, जून 11 -- देवीपुर प्रतिनिधि राजद के देवीपुर प्रखंड अध्यक्ष चुनाव में खूब दाव पेंच का खेल चला। तत्कालीन प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र कुशवाहा और अध्यक्ष बनने की होड़ में भरत यादव उर्फ अजय यादव ने अपना दावा पेश किया। अपने पक्ष में लगातार कई दिनों तक समर्थकों को जोड़ने की कोशिश में जुटे रहे। अधिकतर कार्यकर्ता भरत यादव को अध्यक्ष पद के लिए समर्थन कर रहे थे। उसके बाद पार्टी की ओर से रविवार को चुनाव प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी प्रांगण में बैठक की गयी। प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए तीसरे दावेदार के रूप में पूर्व मुखिया झुमरबाद पंचायत कलीम अंसारी ने अपना दावा पेश किया। वहीं तत्कालीन अध्यक्ष नागेंद्र कुशवाहा के समर्थकों ने कलीम को समर्थन देते हुए अध्यक्ष बना दिया। मामला यहां भी नहीं रुका और अध्यक्ष पद के लिए उतार चढ़ाव जारी रहा। विधायक सुरेश पासवान तक श...