बिजनौर, अप्रैल 6 -- बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी बिजनौर के वार्षिक चुनाव वर्ष 2026-27 के लिए चुने गए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेंद्र कुमार एडवोकेट, महासचिव मनोज कुमार सेटी एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप कुमार एड, कनिष्ठ उपाध्यक्ष तुषार चौधरी एड, कोषाध्यक्ष कविता चौधरी, संयुक्त सचिव प्रशासनिक मोहित मलिक एड, संयुक्त सचिव सांस्कृतिक वंदना आजाद, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी नितिन कुमार ने अपने निर्वाचित होने पर जिला बार के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने सभी अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया है कि वह जिला बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों के सहयोग से उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर समय तत्पर रहेंगे और न्यायिक प्रक्रिया में पूरा सहयोग करेंगे । दूसरी तरफ जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री पद के प्रत्याशी व अन्य पदों पर चुनाव लड़ रहे ...