गाजीपुर, मार्च 10 -- बहादुरगंज। उद्योग व्यापार सभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को एक निजी स्कूल में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश केशरी उर्फ गुड्डू केशरी ने पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। गुड्डू केशरी ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा, व्यापार को बढ़ावा देने तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतीश जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। नवनियुक्त अध्यक्ष शक्ति जायसवाल ने कार्यक्रम का समापन किया। इस दौरान जयप्रकाश मद्धेशिया, बबलू खान, संतोष गुप्ता, उमेश जायसवाल, धनंजय चौरसिया, गोलू वर्मा, फिरोज ख़ान,आजम खान, आदिल,वाजिद खान, विजय जायसवाल,पवन राय सहित मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.