मऊ, मार्च 15 -- मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्य समिति एवं नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष की बैठक डायट में शनिवार को हुई। बैठक में सर्वप्रथम नवनिर्वाचित परदहां ब्लॉक के पदाधिकारियों का स्वागत जिला कार्य समिति के सदस्यों ने माल्यार्पण कर किया। तत्पश्चात उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय ने दिलाई। कृष्णानंद राय ने कहा कि टेट परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त होने तक शिक्षकों का संघर्ष जारी रहेगा और इसके लिए शिक्षक पूरे तन मन धन से आंदोलन में प्रतिभाग करने के लिए तैयार रहें। इस अन्याय पूर्ण कार्य को स्वीकार करने के लिए शिक्षक तैयार नहीं हैं। बैठक का संचालन जिला मंत्री अखिलेश्वर शुक्ला ने किया। बैठक में डा.शाहनवाज, उपेंद्रनाथ तिवारी, जयशंकर यादव, रामकेर यादव, घनश्याम यादव, आशीष राय...