पीलीभीत, अप्रैल 30 -- पीलीभीत। भारत विकास परिषद शाखा टाइगर का अधिष्ठापन समारोह कृषि ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि प्रांतीय महासचिव डॉ. अनिल सक्सेना रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक ज्ञानेंद्र अग्रवाल ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रांतीय महासचिव डॉ. अनिल सक्सेना,संरक्षक ज्ञानेंद्र अग्रवाल, रामावतार गुप्त, प्रांतीय पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार गुप्ता, जिला प्रभारी डॉ. एसपीएस संधू को भारत विकास परिषद का पटका पहनाकर, बैज लगाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष की ओर से शाखा सचिव ने सभी का अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। निवर्तमान सचिव ने सत्र 2025- 26 की आख्या प्रस्तुति की गई और निर्वाचित कार्यकारिणी को मुख्य अतिथि, शाखा संरक्षक, प्रांतीय पदाधिकारी एवं जिला प्रभारी द्वारा दा...